Click Here
Click Here

हिरणपुर मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू के आदेशानुसार हिरणपुर मण्डल अध्यक्ष सुकुमार मंडल एवं बिचामहल मण्डल अध्यक्ष धनेश्वर कुमार साहा...

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू के आदेशानुसार हिरणपुर मण्डल अध्यक्ष सुकुमार मंडल एवं बिचामहल मण्डल अध्यक्ष धनेश्वर कुमार साहा के संयुक्त अध्यक्षता में चुनाव कार्यालय हिरणपुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने किया.

कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यप्रणाली की दी गई जानकारी

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यप्रणाली और जनसंपर्क के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया.

add1

ALSO READ: बारिश के बीच भी आस्था अडिग: लोहरदगा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईस्टर पर्व

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *