सरायकेला: मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब और उपकरण बरामद

सरायकेला: जिले से अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका...

सरायकेला: जिले से अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के मिरुडीह गांव में उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एक अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई से इलाके के अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर रातभर चली छापेमारी:

प्रशासन को लंबे समय से मिरुडीह गांव में चोरी-छिपे नकली अंग्रेजी शराब बनाए जाने और उसकी तस्करी की गुप्त सूचना मिल रही थी. इस सूचना की सटीकता की पुष्टि के बाद, उत्पाद विभाग सरायकेला की टीम और चौका पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया.

छापेमारी अभियान रविवार की रात को शुरू किया गया, जो अगले दिन सोमवार की सुबह करीब आठ बजे तक जारी रहा. पुलिस ने फैक्ट्री के ठिकाने को चारों तरफ से घेरकर यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी. मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब और उसे तैयार करने वाले उपकरण जब्त किए हैं.

ALSO READ: बंगाल चुनाव में झारखंड कनेक्शन: बीजेपी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची में झारखंड के नेताओं को अहम जिम्मेदारी, चुनावी रणनीति में बढ़ी भूमिका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *