Gumla: जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. एसपी हरिश बिन जमा को मिली गुप्त सूचना और उनके कड़े दिशा-निर्देशों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता और उसकी सहेली के साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. मामला दर्ज होते ही पुलिस प्रशासन रेस हो गया.
Also Read: गिरिडीह : दहेज प्रताड़ना में विवाहिता की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश में छापेमारी तेज
पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते देते हुए घटना में संलिप्त तीनों अभियुक्तों को पकड़ा. मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को पुलिस ने बताया कि इन तीनों को उनके पैतृक आवास और संभावित ठिकानों से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बसंत उरांव, लालदेव उरांव और रोशन उरांव के रूप में हुई है.
तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया
गुमला पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. थाना स्तर पर आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद, तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
