असल मुद्दों को नजरअंदाज कर सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ FIR कर रही : पवन खेड़ा

NewsWave Desk : राहुल गांधी और विपक्ष सांसदों पर राम मंदिर चंदे के कथित दुरुपयोग से जुड़े विरोध प्रदर्शन को लेकर एफआईआर...

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

NewsWave Desk : राहुल गांधी और विपक्ष सांसदों पर राम मंदिर चंदे के कथित दुरुपयोग से जुड़े विरोध प्रदर्शन को लेकर एफआईआर FIR दर्ज की गई है. इसे लेकर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार आरोपों पर ध्यान देने के बजाय असली मुद्दे को नजरअंदाज कर रही है. संसद में किये गये विरोध के बाद वाराणसी पुलिस ने राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर FIR दर्ज की. जिसके बाद उन्होंने ये बातें कहीं. पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार मंदिर दान से जुड़े आरोपों को नजरअंदाज करते हुए विपक्षी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने पर ध्यान दे रही है.

दान चोरी से भक्तों की भावनाएं आहत होती है

खेड़ा ने कहा, सांसदों के खिलाफ एफआईआर FIR दर्ज की जा रही हैं, लेकिन सरकार यह भूल जाती है कि जब दान की चोरी होती है, तो इससे भक्तों की भावनाएं भी आहत होती है. यह विवाद संसद में हुए एक प्रदर्शन से शुरू हुआ. जिसमें पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मंदिर के पुजारी का वेश धारण किया और अन्य विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर राम मंदिर के दान में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दान पेटी को लेकर एक सांकेतिक प्रदर्शन किया.

दिल्ली में भी शिकायत दर्ज

इस विरोध-प्रदर्शन को लेकर बीजेपी BJP सांसद बांसुरी स्वराज समेत बीजेपी नेताओं ने दिल्ली में शिकायतें दर्ज कराई है. जिसमें विपक्षी नेताओं पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है.

 

ALSO READ : CLAT 2027 Update: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले का मौका, 3 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता और परीक्षा की तारीख

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *