हुसैनाबाद में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर लापरवाही उजागर, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

पलामू: जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUIDCO) और नगर...

पलामू: जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUIDCO) और नगर पंचायत की टीम ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती और कार्यपालक पदाधिकारी ने देवरी सोन नदी तट पर चल रहे ट्यूबवेल निर्माण, प्रखंड कार्यालय परिसर, कर्पूरी मैदान के पास बन रही पानी टंकी और मेहंदीनगर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया. जांच में सामने आया कि कई स्थानों पर पिछले महीनों से काम ठप पड़ा है.

कार्य प्रगति पर सवाल, जल्द काम शुरू करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और JUIDCO के उप परियोजना प्रबंधक राहुल कुमार को तुरंत काम शुरू कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जब लोगों तक पानी नहीं पहुंचेगा तो योजना का कोई मतलब नहीं रह जाता. उन्होंने संवेदक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गुणवत्ता से समझौता न करने की चेतावनी दी. प्रोजेक्ट मैनेजर ने पहले 70 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा किया था, लेकिन मौके पर प्रगति करीब 50 प्रतिशत ही पाई गई. करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस योजना का कार्य 31 मार्च 2026 तक पूरा होना था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी यह अधूरा है. फिलहाल कंपनी की ओर से आश्वासन दिया गया है कि रुका हुआ कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर शुद्ध पेयजल मिल सके.

ALSO READ: आंध्र प्रदेश को मिली नई राजधानी, अमरावती पर केंद्र की मंजूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *