प्रेमी को प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी, भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बचाया

पाकुड़: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी हैं. मिली जानकारी के...

पाकुड़: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी हैं. मिली जानकारी के अनुसार युवक डिलीवरी बॉय का काम करता है, और वे देर शाम अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. युवक को प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया. बताया जा रहा है युवक और युवती को गांव के लोग  एक साथ देखा, जिसके बाद लोगों ने  युवक को बंधक बना लिया और जमकर पीटाई कर दी.जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने युवक को भीड़ से निकाला और थाना ले गई.

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि धोवाडांगा गांव निवासी पिंटू साहा का बेटा नितेश कुमार डिलीवरी का काम करता है.जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम नितेश कुमार सामान की डिलीवरी देने के दौरान रामपुर गांव पहुंचा था.इसी दौरान वह अपनी प्रेमिका से मिलने भी चला गया.गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया, जिसके बाद मामला अचानक गरमा गया.बताया जा रहा है कि देखते ही देखते गांव के लोग इकट्ठा हो गए और नितेश कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी.कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. सूचना मिलते ही मौका पर हिरणपुर पुलिस पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. साथ ही पुलिस ने युवक को सुरक्षित थाना लेकर आई है. और मामले की जांच कर रही है.

Read Also: पुलिस वेतन घोटाले के बाद रांची कोषागार जांच के घेरे में, तीन साल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *