कोडरमा: मरकच्चो में GPDP 2026-27 को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, पंचायत विकास योजना पर जोर

Koderma: ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) 2026-27 के प्रभावी एवं सहभागी निर्माण के उद्देश्य से मरकच्चो प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत फैसिलिटेशन...

Koderma

Koderma: ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) 2026-27 के प्रभावी एवं सहभागी निर्माण के उद्देश्य से मरकच्चो प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत फैसिलिटेशन टीम (GPFT) के द्वितीय बैच का द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रशिक्षण का संचालन ब्लॉक रिसोर्स टीम (BRT) द्वारा किया गया.

आठ पंचायतों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

प्रशिक्षण में मरकच्चो उत्तरी, मरकच्चो दक्षिणी, मरकच्चो मध्य, नावाडीह, डगरनवां, मूर्कमनाय, देवीपुर और कादोडीह पंचायतों के जीपीएफटी सदस्यों ने भाग लिया. प्रशिक्षण टीम में प्रखंड समन्वयक शशि कुमार यादव, सहायक अभियंता बादल दास और मुखिया एवं मास्टर ट्रेनर नीता कुमारी शामिल रहे.

जीपीडीपी निर्माण की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई गई

प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की चरणबद्ध प्रक्रिया, 16वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देश, ग्राम सभा की भूमिका, सहभागी योजना निर्माण, पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI), विकास स्थिति रिपोर्ट (DSR), संसाधन मानचित्रण, विभागीय योजनाओं के अभिसरण तथा ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर योजना प्रविष्टि जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया.

जनभागीदारी आधारित योजना निर्माण पर जोर

प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना स्थानीय आवश्यकताओं, जनभागीदारी और पारदर्शिता पर आधारित होनी चाहिए. उन्होंने जीपीएफटी सदस्यों से ग्राम सभाओं को सक्रिय बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण जीपीडीपी तैयार करने का आह्वान किया.

व्यावहारिक अभ्यास और समूह चर्चा का आयोजन

प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक अभ्यास, समूह चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया. समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने पंचायतों में प्रशिक्षण का प्रभावी उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की अपील की गई. कार्यक्रम में प्रखंड एवं पंचायत स्तर के संबंधित पदाधिकारी, कर्मी और सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे.

ALSO READ: कोडरमा: दमकल की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, रसोई में लगी आग पर पाया काबू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *