Click Here
Click Here

उत्पाद भर्ती परीक्षा पर फिर मंडराया संकट का साया, तमाड़ में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 100 से अधिक अभ्यर्थी हिरासत में

Ranchi: लंबे इंतजार के बाद आयोजित हो रही उत्पाद भर्ती परीक्षा एक बार फिर विवादों में आ गई है. राजधानी रांची के...

Ranchi: लंबे इंतजार के बाद आयोजित हो रही उत्पाद भर्ती परीक्षा एक बार फिर विवादों में आ गई है. राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रंगमाटी में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर बड़ी छापेमारी करते हुए एक भवन से 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है.

अभ्यर्थियों से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए अधिकांश लोग उत्पाद विभाग की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी बताए जा रहे हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भवन के भीतर कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर दबिश दी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मोबाइल और दस्तावेज बरामद

छापेमारी के दौरान अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद की गई है. इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.

परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका

सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस पूरे मामले को परीक्षा में गड़बड़ी, संभावित सेटिंग या किसी बड़े रैकेट के एंगल से भी जांच रही है. हालांकि अभी तक किसी बड़े खुलासे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Also Read: खोरीमहुआ-कोडरमा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में तीन गंभीर, महिला रेफर

अभ्यर्थियों में बढ़ी बेचैनी

सालों बाद हो रही इस भर्ती परीक्षा को लेकर पहले से ही अभ्यर्थियों में भारी उत्साह था, लेकिन इस कार्रवाई के बाद मामला सनसनीखेज बन गया है. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *