Click Here
Click Here

खोरीमहुआ-कोडरमा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में तीन गंभीर, महिला रेफर

Giridih: खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गरजासारण गांव के समीप ट्रक और कार की आमने-सामने...

Giridih: खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गरजासारण गांव के समीप ट्रक और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

परीक्षा देकर लौट रहे थे, पांच वर्षीय बच्चा सुरक्षित

जानकारी के अनुसार गिरिडीह निवासी लोग कोडरमा से लॉ की परीक्षा देकर स्विफ्ट डिजायर कार से वापस घर लौट रहे थे. कार में एक पांच वर्षीय बच्चा भी सवार था, जो इस भीषण हादसे में सुरक्षित बच गया, जबकि महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जैसे ही कार गरजासारण गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहा सीमेंट लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए.

ALSO READ: उजला रविवार पर सिमडेगा में आस्था का रंग, चर्चों में विशेष मिस्सा और प्रथम परम प्रसाद

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.

सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *