पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने आशा भोंसले के निधन पर जताया शोक, कहा-‘भारतीय संगीत की अपूरणीय क्षति’

  लोहरदगा: सुर सम्राज्ञी आशा भोंसले के निधन की खबर से पूरे देश में गहरा शोक व्याप्त हो गया है. उनके निधन...

 

लोहरदगा: सुर सम्राज्ञी आशा भोंसले के निधन की खबर से पूरे देश में गहरा शोक व्याप्त हो गया है. उनके निधन से भारतीय संगीत जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकेगी. आशा भोंसले जी की मधुर, सुरीली और भावपूर्ण आवाज़ ने दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया. उनके द्वारा गाए गए गीत आज भी लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे.

सिर्फ गायिका नहीं, संगीत की पहचान थीं’

पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आशा भोंसले जी केवल एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की जीवंत पहचान थीं. उन्होंने अपने अनूठे अंदाज और बहुमुखी प्रतिभा से हर प्रकार के गीतों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया.

भाव-विभोर कर देने वाली आवाज़

श्री साहू ने कहा कि उनकी आवाज़ में ऐसा जादू था, जो हर उम्र के लोगों को भाव-विभोर कर देता था. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की.

ALSO READ: सिंहभूम कॉलेज भवन उद्घाटन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को आमंत्रण नहीं, भाजपा ने बताया प्रोटोकॉल उल्लंघन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *