लोहरदगा: यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, DC ने दिए निर्देश

Lohardaga: समाहरणालय सभाकक्ष में DC संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सड़क...

लोहरदगा
यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई -DC

Lohardaga: समाहरणालय सभाकक्ष में DC संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और राजस्व संग्रहण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

बिना हेलमेट और ड्रंक एंड ड्राइव पर चलेगा अभियान

DC ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए. साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर ड्रंक एंड ड्राइव की जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

वाहन टैक्स बकायेदारों से होगी वसूली

बैठक में DC ने वाहन पंजीकरण, टैक्स और अन्य बकाया राशि जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर वसूली करने का निर्देश दिया. उन्होंने राजस्व लक्ष्य समय पर पूरा करने को कहा.

पेट्रोल पंपों पर CCTV और सुविधाएं अनिवार्य

DC ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाने का निर्देश दिया.

ALSO READ: चाईबासा टेबो घाटी में बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

परिवहन सेवाएं समय पर देने का निर्देश

उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण समेत अन्य परिवहन सेवाएं तय समय सीमा में उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू सहित सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *