Chakradharpur: बंदगांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालबाजार में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अनिल कुमार महतो की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बीपीओ काली चरण गुप्ता मौजूद रहे.
विद्यार्थियों की प्रगति और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा
बैठक में अभिभावकों और शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.
सामाजिक मुद्दों को लेकर अभिभावकों को किया जागरूक
पीटीएम के दौरान बाल विवाह रोकथाम, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, मलेरिया से बचाव तथा विद्यार्थियों के आधार और अपार आईडी निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अभिभावकों को जागरूक किया गया.
अभिभावक-शिक्षक समन्वय से होगा बच्चों का विकास
बीपीओ काली चरण गुप्ता ने कहा कि अभिभावक और शिक्षक के बीच बेहतर समन्वय से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित करने और विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जागरूकता भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है.

शिक्षक, अभिभावक और छात्र रहे मौजूद
बैठक में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
ALSO READ: बोकारो में हर घर जल पर जोर, DC ने एक सप्ताह में गैप एनालिसिस रिपोर्ट मांगी
