Giridih: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही अचानक आग का गोला बन गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
स्टार्ट करते ही भड़की आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक जैसे ही स्टार्ट की गई, उसमें अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं. आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया.
Also Read: गिरिडीह: बगोदर के करम्बा खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी
स्थानीय लोगों ने पाया काबू
स्थानीय लोगों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
पुलिस ने लिया जायजा
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. आशंका जताई जा रही है कि बाइक में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी. समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया.
