रांची में पुलिस का एक्शन: देर रात सड़कों पर उतरे पुलिस आधिकारी, चौक-चौराहों पर चलाया एंटी क्राइम चेकिंग, बैग से लेकर डिक्की तक की हुई जांच

Ranchi: राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस ने रविवार देर...

Ranchi: राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ा अभियान चलाया. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी, राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा,ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के तमाम मुख्य चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर सघन ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’ चलाया. इस औचक कार्रवाई से देर रात सड़क पर घूमने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया.

इन इलाकों में रही पैनी नजर:

वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश और उनकी मौजूदगी में शुरू हुआ यह अभियान शहर के लगभग सभी प्रमुख इलाकों में एक साथ चलाया गया. पुलिस ने मुख्य रूप से मेन रोड, लालपुर, हरमू कोकर, अरगोड़ा, चुटिया और डोरंडा, हिनू, बरियातू और कांके रोड, पिस्का मोड़ और रातू रोड, इलाके में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया.

बैग और डिक्की की हुई सघन तलाशी:

अभियान के दौरान पुलिस का रवैया बेहद सख्त नजर आया. सड़कों से गुजरने वाले एक-एक वाहन सवार को रोककर उनसे पूछताछ की गई. संदेह के आधार पर दुपहिया वाहनों की डिक्की खुलवाई गई, वहीं कार सवारों के बैग और गाड़ियों के कोने-कोने की बारीकी से जांच की गई. वरीय अधिकारियों ने बताया कि इस सघन चेकिंग के दौरान किसी भी गाड़ी या संदिग्ध व्यक्ति के पास से कोई हथियार, नशीला पदार्थ या अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *