Click Here
Click Here

अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन सख्त, छापेमारी में हाईवा जब्त

Gumla : बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनन पदाधिकारी और अंचल अधिकारी सिसई की संयुक्त टीम ने ओलमुण्डा पंचायत...

Gumla :  बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनन पदाधिकारी और अंचल अधिकारी सिसई की संयुक्त टीम ने ओलमुण्डा पंचायत के केउन्दचाँवरा और पाटसरना बालू घाटों का औचक निरीक्षण और छापेमारी की. निरीक्षण के दौरान बन्दोबस्तीधारी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में घाट की जांच की गई. जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद बन्दोबस्तीधारी को कारण पृच्छा नोटिस जारी किया जा रहा है. साथ ही सख्त निर्देश दिया गया कि बालू का उठाव नियमों के अनुसार ही किया जाए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़े :जज उत्तम आनंद के हत्यारों लखन वर्मा एवं राहुल वर्मा की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)


बिना चालान बालू ले जा रहा हाईवा जब्त, प्राथमिकी दर्ज

इसी दौरान बसिया सिसई मार्ग पर झटनी टोली के पास बालू लदे एक हाईवा की जांच की गई. जांच में चालक वैध खनिज परिवहन चालान नहीं दिखा सका. इसके बाद वाहन को बालू सहित जब्त कर सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *