Koderma : जिले के नए पुलिस कप्तान कुमार शिवाशीश ने पदभार संभालते ही सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रभार लेने के एक दिन बाद ही मंगलवार देर रात वे कोडरमा सदर थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए. निरीक्षण के दौरान ओडी ऑफिसर की कुर्सी खाली मिली, जिससे एसपी नाराज हो गए. ड्यूटी रोस्टर जांचने पर पता चला कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक की ड्यूटी एसआई ओम प्रकाश की थी. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उन्हें बुलाने को कहा गया, लेकिन वे एसपी के सामने पेश नहीं हुए.
इसे भी पढ़े : NEWSWAVE IMPACT : जमीन मामले में सीओ ऑफिस पर धरना देने के मामले पर डीसी ने लिया संज्ञान, सीओ ने दिए जांच के आदेश
अगले दिन बुधवार को एसपी ने लापरवाही के आरोप में एसआई ओम प्रकाश को निलंबित कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस विभाग में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश पहले भी एक मामले में निलंबित हो चुके हैं और हाल ही में कोडरमा थाना में पदस्थापित किए गए थे. इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.
