बढ़ती गर्मी को लेकर अलर्ट–लू से बचाव के लिए सावधानी जरूरी: उपायुक्त

Giridih: गिरिडीह में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजनों के लिए विशेष एडवाइजरी...

Giridih: गिरिडीह में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजनों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों के लिए हीट वेव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इसे ध्यान में रखते हुए जिलेवासियों से गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है.

उपायुक्त ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. विशेष रूप से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

उन्होंने लोगों से अपील की कि अत्यधिक गर्मी के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें. बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी रेडियो, टीवी या अखबार के माध्यम से जरूर लें, ताकि लू के प्रकोप से बचा जा सके.

● क्या करें…
गर्मी में हल्के रंग के ढीले-ढाले और कॉटन के कपड़े पहनें. धूप से बचाव के लिए गमछा, टोपी, छाता या धूप का चश्मा इस्तेमाल करें. बाहर निकलते समय अपने साथ पानी जरूर रखें. चेहरे, सिर और गर्दन पर गीला कपड़ा रखने से राहत मिलती है.

तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें, जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ, आम का पना, गन्ने का रस, शिकंजी और नारियल पानी. मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूज, आम और ककड़ी का सेवन करें. घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे और शटर का उपयोग करें तथा रात में खिड़कियां खुली रखें. जानवरों को छांव में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं.

ALSO READ: अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन सख्त, छापेमारी में हाईवा जब्त

● क्या न करें…
धूप में खड़े वाहनों में बच्चों और पालतू जानवरों को न छोड़ें. खाना बनाते समय कमरे को पूरी तरह बंद न रखें. ज्यादा प्रोटीन युक्त और बासी भोजन से बचें. लंबे समय तक धूप में रहने से परहेज करें और सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें.

जिला प्रशासन की यह पहल लोगों को जागरूक करने और गर्मी के बढ़ते प्रकोप से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *