New Delhi/Ranchi: झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए पदोन्नति को लेकर महत्वपूर्ण खबर आई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के लिए वर्ष 2024 और 2025 के लिए आईपीएस प्रोन्नति कोटा की रिक्तियों का नए सिरे से निर्धारण कर दिया है. मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अब कुल रिक्तियों की संख्या में बदलाव किया गया है, जिससे राज्य के अधिकारियों के आईपीएस बनने के अवसर बढ़ गए हैं
रिक्तियों का नया गणित: 2024 के लिए अब 4 सीटें:
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिम के पहले वर्ष 2024 के लिए केवल एक रिक्ति निर्धारित की गई थी, हालांकि, वर्ष 2022-2023 की चयन सूची में शामिल तीन अधिकारी किन्हीं कारणों से समय सीमा के भीतर नियुक्त नहीं हो सके थे. नियमों के तहत, उन तीन खाली रह गई सीटों को अब 2024 की सूची में जोड़ दिया गया है. इसका नतीजा यह हुआ कि वर्ष 2024 के लिए अब कुल चार रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिन पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को आईपीएस के रूप में पदोन्नति मिलेगी.
ALSO READ: नई दिल्ली में राहुल गांधी के संग झारखंडी दिग्गजों का मंथन, पिछड़ों के अधिकार पर बनी बड़ी रणनीति
वर्ष 2025 के लिए भी एक रिक्ति तय
गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए भी स्थिति स्पष्ट कर दी है. पत्र में बताया गया है कि एक जनवरी 2026 तक झारखंड में आईपीएस का कुल प्रमोशन कोटा 48 था, जिसके मुकाबले 43 अधिकारी तैनात थे. कुल 5 खाली सीटों में से चार को वर्ष 2024 के लिए आवंटित कर दिया गया है. बची हुई एक रिक्ति को वर्ष 2025 के लिए निर्धारित किया गया है. यह रिक्ति आईपीएस अधिकारी राजकुमार लकड़ा (JH:2005) की सेवानिवृत्ति के कारण हुई है.
