Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: जनता दरबार में विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

Giridih: गिरिडीह परिसदन में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे...

MLA Kalpana Murmu Soren
लोगों की समस्याएं सुनतीं विधायक व अन्य

Giridih: गिरिडीह परिसदन में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं और सुझाव को गंभीरता से सुना. इस दौरान उनके साथ गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार भी मौजूद रहे. जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक तथा विकास संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे.

लोगों ने विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा. विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने प्रत्येक शिकायत और सुझाव को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और सरकार आम लोगों को त्वरित एवं प्रभावी सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश

वहीं, उपायुक्त रामनिवास यादव ने भी संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही एसपी डॉ. विमल कुमार ने कानून-व्यवस्था एवं पुलिस से जुड़े मामलों में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

जनता दरबार का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना- विधायक

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है. मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेता फरदीन इम्तियाज अहमद सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: नशा मुक्त झारखंड के लिए युवाओं को आगे आना होगा : हेमंत सोरेन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *