Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: माप-तोल विभाग ने चास सदर बाजार में दो दुकानों में पाई गड़बड़ी, वजन कांटा किया जब्त

Bokaro: बोकारो उपायुक्त के आदेश के आलोक में माप-तौल विभाग के अधिकारी ने चास सदर बाजार में कई दुकानों का औचक निरीक्षण...

Chas Sadar Market
दुकानों में वजन कांटे की जांच करते माप-तोल विभाग अधिकारी

Bokaro: बोकारो उपायुक्त के आदेश के आलोक में माप-तौल विभाग के अधिकारी ने चास सदर बाजार में कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान करीब 95 दुकानों की जांच की गई. निरीक्षण के दौरान दुकानों के इलेक्ट्रॉनिक व मैनुअल वजन कांटे की जांच की गई. साथ ही लाइसेंस भी जांचा गया. इसी क्रम में एक दुकान के वजन कांटा में गड़बड़ी का अंदेशा होने पर उसे जब्त कर लिया गया.
वहीं, एक अन्य दुकान में बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से उपयोग किए जा रहे वजन कांटा को विभाग द्वारा जब्त किया गया.

माप में हेर फेर करने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई

संबंधित विभाग अधिकारी राकेश कुमार ने कहा, कि कांटे में, माप में हेर फेर करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कहा कि बोकारो उपायुक्त के आदेश पर यह जांच अभियान पिछले माह से चलाया जा रहा है, जिससे की जनता को सही वजन के साथ सामग्री मिल सके. माप तौल अधिकारी ने साफ कहा कि कम तौल कर बेचने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा. हर दुकानदार को लाइसेंस लेना और हर साल कांटा का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है. विभाग की ये कार्रवाई ग्राहकों के लिए राहत की खबर है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *