प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक माह बाद होने वाली थी शादी

Gumla: गुमला थाना क्षेत्र के करौंदी नायकटोली निवासी राकेश नायक (20 वर्ष) ने अपने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या...

Gumla: गुमला थाना क्षेत्र के करौंदी नायकटोली निवासी राकेश नायक (20 वर्ष) ने अपने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह परिजनों को तब हुई, जब वे उसे उठाने कमरे में पहुंचे और राकेश को फंदे से लटका पाया.

परिजनों ने तत्काल फंदा काटकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता संजू नायक ने बताया कि बुधवार रात सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे. गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जब राकेश को उठाने गए, तब घटना का पता चला.

जांच में जुटी पुलिस, कारण स्पष्ट नहीं

परिवार के अनुसार, राकेश का नेतरहाट की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और एक माह बाद दोनों की शादी भी तय थी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर रात में बातचीत होती थी और घटना वाली रात भी व्हाट्सएप कॉल पर बात हुई थी. हालांकि युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ALSO READ: जमशेदपुर: परसुडीह गोलपहाड़ी नया बस्ती में युवक ने घर में लगाई आग, बड़ा हादसा टला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *