जमशेदपुर: सुंदरनगर में डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, छात्रों को कानून और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Jamshedpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर द्वारा सोमवार को सुंदरनगर क्षेत्र में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान प्रधान जिला...

Seraikela

Jamshedpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर द्वारा सोमवार को सुंदरनगर क्षेत्र में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश तथा डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. इस दौरान डालसा की मोबाइल वैन सुंदरनगर पहुंची और मध्य विद्यालय सुंदरनगर तथा जयपाल सिंह मुंडा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, करनडीह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए.

छात्रों को कानून और अधिकारों की जानकारी

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) की सदस्य रंजना पांडेय, पीएलवी सह अधिकार मित्र दिलीप जायसवाल, अरुण रजक, सुनील पांडेय, ग्लोरिया पूर्ति, प्रकाश सांडिल तथा लॉ प्रशिक्षु अंजली, शरुजा और सुदीपा ने छात्रों और छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक किया. टीम ने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ डालसा के गठन, उद्देश्य, सेवाओं और भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया.

बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

जागरूकता कार्यक्रम में बाल अधिकार, बाल तस्करी, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल श्रम निषेध कानून, बाल हिंसा से संरक्षण, चाइल्डलाइन, चाइल्ड वेलफेयर कमिटी, जिला बाल संरक्षण इकाई, डायन प्रथा, घरेलू हिंसा, आपदा एवं दुर्घटना मुआवजा योजना, नशा उन्मूलन तथा साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं.

हेल्पलाइन नंबर भी किए साझा

डालसा टीम ने निःशुल्क कानूनी सलाह और परामर्श के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सेवा 100/112, महिला हिंसा हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 और एल्डर हेल्पलाइन 14567 की जानकारी भी छात्रों और शिक्षकों के साथ साझा की.कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कानून, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में उत्तर दिया. डालसा की ओर से भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई.

ALSO READ: रांची: JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में आइसा का प्रदर्शन, 7 अगस्त को विधानसभा मार्च

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *