भाजपा का फोकस ‘ट्रेनिंग और टारगेट’, प्रदेश कार्यालय में बड़ी कार्यशाला

Ranchi: संगठन को और मजबूत करने की रणनीति के तहत भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला आयोजित की. यह कार्यक्रम...

BJP
भाजपा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ranchi: संगठन को और मजबूत करने की रणनीति के तहत भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला आयोजित की. यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत रखा गया, जिसमें पार्टी के कई बड़े नेता और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए. कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी और उपाध्यक्ष बालमुकुन्द सहाय मुख्य रूप से मौजूद रहे.

भाजपा में राष्ट्र सर्वोपरि

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साफ कहा, कि भाजपा में राष्ट्र सर्वोपरि है और हर कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की सोच के साथ काम करता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तर पर मजबूत बनाते हैं.

वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मकसद सिर्फ संगठन की कार्यप्रणाली समझाना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं में सेवा भावना और जिम्मेदारी का भाव जगाना भी है. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही समाज के लिए बेहतर काम कर सकता है.

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ भाजपा की कार्यसंस्कृति की रीढ़ है. उनके मुताबिक, प्रशिक्षण सिर्फ जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है.

यह भी पढ़ें: रेलवे की हठधर्मिता के खिलाफ टाटानगर में सरयू राय ने फूंका आंदोलन का बिगुल, चलाया हस्ताक्षर अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *