Ranchi: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में एक दिन पहले गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी. करीब आधा दर्जन से अधिक खड़े वाहन की शीशा को फोड़ दिया गया था. जिसमें पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया था. आज वही नाबालिग की बड़ा तालाब में डूबने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि नाबालिग मानसिक रूप से अस्वस्थ और नशे की गिरफ्त में आ गया था. स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाबालिग के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह गंभीर रूप से नशे का आदी था.
काफी मशक्कत के बाद नाबालिग शव निकाला गया बहार
आज नाबालिग बड़ा तालाब पहुंचा और देखते ही देखते उसने तालाब के गहरे पानी में छलांग लगा दी. युवक को तालाब में कूदता देख आस-पास के लोग तुरंत बचाव के लिए दौड़े. स्थानीय गोताखोरों को तुरंत मामले की जानकारी दी गई. गोताखोरों ने बिना वक्त गंवाए तालाब में खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी मशक्कत के बाद जब नाबालिग को पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा रहा
घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है. पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव और नशे की लत से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. पुलिस परिजनों और स्थानीय चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है ताकि तोड़फोड़ और आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

ALSO READ : जामताड़ा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का ड्राफ्ट प्रकाशित, 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

