बोकारो: आपसी विवाद में स्टेशन के पास युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

बोकारो: शहर के रेलवे स्टेशन स्थित टेंपो स्टैंड के पास 22 फरवरी को देर शाम हुए गोलीबारी मामले में पुलिस ने मुख्य...

बोकारो: शहर के रेलवे स्टेशन स्थित टेंपो स्टैंड के पास 22 फरवरी को देर शाम हुए गोलीबारी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सचिन यादव को गोली मारने के मुख्य आरोपी बलराम कुमार उर्फ भोलू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है. वह रेलवे गोल मार्केट, थाना बालीडीह, जिला बोकारो का निवासी है.

आरोपी के खिलाफ पहले से गभग 15 मामले दर्ज 

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल, एक मोबाइल फोन और वारदात के समय पहना गया सफेद जैकेट बरामद किया गया है. मंगलवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग एक माह पहले आरोपी के जीजा धनंजय कर्मकार के साथ सचिन यादव और उसके साथियों ने मारपीट की थी. इसी विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था. घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद भोलू विश्वकर्मा ने सचिन को गोली मार हत्या कर दी. गिरफ्तार आरोपी बलराम कुमार के खिलाफ पहले से मारपीट, रंगदारी और अपहरण से जुड़े लगभग 15 मामले दर्ज हैं. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: भू-माफियाओं और दलालों पर शिकंजा कसने में सरकार विफल- हाइकोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *