IPS राजीव मिश्रा बने BCCL धनबाद के नए DIG, जितेंद्र तिवारी भेजे गए बोकारो BSL

Ranchi: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने झारखंड की दो सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा कमान में बड़ा प्रशासनिक...

Ranchi: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने झारखंड की दो सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा कमान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. बल मुख्यालय द्वारा जारी  आदेश के अनुसार, बीसीसीएल धनबाद और बीएसएल बोकारो इकाई के प्रमुखों के दायित्वों में बदलाव किया गया है.

राजीव मिश्रा संभालेंगे BCCL धनबाद की कमान

सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) धनबाद इकाई के नए डीआईजी के रूप में राजीव मिश्रा की नियुक्ति की गई है. कोयलांचल क्षेत्र में अवैध खनन, सुरक्षा चुनौतियों और औद्योगिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी.


Read Also: झारखंड में बारिश का अलर्ट: 5 से 7 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, मॉनसून अब भी कमजोर

जितेंद्र कुमार तिवारी का बोकारो स्थानांतरण

वहीं, बीसीसीएल धनबाद के वर्तमान डीआईजी जितेंद्र कुमार तिवारी का तबादला कर दिया गया है. उन्हें अब बोकारो स्टील प्लांट इकाई का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है. जितेंद्र कुमार तिवारी का धनबाद में कार्यकाल बेहतरीन रहा है, और अब वे देश के प्रमुख स्टील प्लांटों में से एक, बीएसएल बोकारो की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *