Click Here
Click Here
Click Here

नौकरी दिलाने के नाम पर 4.40 लाख की ठगी, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

रांची: बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस...

रांची: बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में डोरंडा थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला डुमरदगा निवासी सुकरा महतो के आवेदन पर दर्ज हुआ है.

इन पर की गई प्राथमिकी दर्ज 

डोरंडा थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 323, 406, 420, 504, 506 और 34 के तहत दमड़ी यादव, ललन यादव दोनों पिता मंगल यादव और अमित कुमार यादव पिता विद्यानंद यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है. अमित कुमार यादव का स्थायी पता गोपालगंज, बिहार और वर्तमान पता हुगली, पश्चिम बंगाल बताया गया है.

आरोपियों को दिए गए कुल 4.40 लाख रुपये 

शिकायतकर्ता सुकरा महतो ने बताया कि वे होटल युवराज में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं. परिचय के आधार पर आरोपियों ने उनके पुत्र को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया. आरोप है कि वर्ष 2019 से 2020 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 4.40 लाख रुपये आरोपियों को दिए गए, लेकिन इसके बावजूद नौकरी नहीं दिलाई गई.

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी. साथ ही गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी. मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने और ठगी की गई राशि वापस दिलाने की मांग की है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *