Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

दूसरी सोमवारी पर बाबानगरी में उमड़ा आस्था का महासैलाब, बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हुआ देवघर

Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध देवघर नगरी (बाबानगरी) में भक्ति और आस्था का...

Deoghar
बाबानगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध देवघर नगरी (बाबानगरी) में भक्ति और आस्था का असीम और अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए देश-विदेश से पहुंचे लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है. पूरी बाबानगरी “बोल बम” और हर-हर महादेव के जयघोष से सराबोर हो चुकी है.

देर रात एक बजे ही नंदन पहाड़ के पार पहुंची किलोमीटर लंबी कतार

दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण की आतुरता और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब एक बजे ही कांवरियों की कतार ऐतिहासिक रूप से नंदन पहाड़ को पार करते हुए चमारीडीह पुल तक जा पहुंची. रात से ही भूखे-प्यासे, पैदल यात्रा कर पहुंचे लाखों श्रद्धालु पूरी लगन और अनुशासित ढंग से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

श्रद्धालुओं की लंबी कतार

सुरक्षा और सुलभ जलार्पण के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं की इस अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन व मंदिर प्रबंधन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जगह-जगह पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, शेड और रोशनी के पुख्ता इंतजाम किए गए है. भीड़ को नियंत्रित करने और सुलभ जलार्पण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों को रूट लाइन में मुस्तैद रखा गया है. सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर पहुंचे बोल बम का कांवरियों का जत्था बाबानगरी की सड़कों पर भगवा सागर जैसा प्रतीत हो रहा है. चारों तरफ बजते शिव भजनों, ढोल-नगाड़ों की थाप और कांवरियों के अटल विश्वास ने पूरी धर्मनगरी को शिवमय बना दिया है. प्रशासन के अनुसार, दूसरी सोमवारी के पूरे दिन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे.

यह भी पढ़ें: ईडी के डायरेक्टर के राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *