Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में आरोपी रोशन तिवारी ने किया सरेंडर

Palamu: मेदिनीनगर के चर्चित जमीन कारोबारी विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के एक आरोपी सदर थाना...

murder case
Palamu: Roshan Tiwari, an accused in the high-profile Vineet Tiwari murder case

Palamu: मेदिनीनगर के चर्चित जमीन कारोबारी विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के एक आरोपी सदर थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी रोशन तिवारी ने सोमवार सुबह शहर थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. बता दें कि इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. रोशन तिवारी के सरेंडर करने के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है. वहीं, मामले का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

ALSO READ: आदिवासी संस्कृति के संरक्षण की लड़ाई हमारा उलगुलान, विचारों की समानता के कारण IAS से जोड़ा जाता है नाम- निशा उरांव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *