दुमका: रिंग रोड में एक साथ पांच वाहनों में लगी भीषण आग

दुमका: जिले के रिंग रोड स्थित एएन कॉलेज के समीप खड़ी पांच गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में...

दुमका: जिले के रिंग रोड स्थित एएन कॉलेज के समीप खड़ी पांच गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में तीन ट्रक और एक हाईवा समेत कुल पांच वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिंग रोड के किनारे कुछ वाहन खड़े थे. इनमें से तीन ट्रकों में लाइटर (अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री) लदा हुआ था. दोपहर के वक्त अचानक एक खड़ी गाड़ी से धुंआ उठते देखा गया.

इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया. लाइटर की मौजूदगी के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पांचों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए. आसमान में काले धुएं का गुबार दूर-दूर से देखा जा रहा था.

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों को शांत करने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: बिरनी में अपराधियों ने काम से लौट रहे युवक को जंगल में मारी गोली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *