Click Here
Click Here

पलामू: बेतला में प्राकृतिक साबुन निर्माण पर प्रशिक्षण संपन्न

पलामू: पलामू टाइगर रिजर्व (North) के तत्वावधान में बेतला स्थित ओपन ऑडिटोरियम में प्राकृतिक तरीकों से साबुन निर्माण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक...

Betla
बेतला में प्राकृतिक साबुन निर्माण पर प्रशिक्षण संपन्न

पलामू: पलामू टाइगर रिजर्व (North) के तत्वावधान में बेतला स्थित ओपन ऑडिटोरियम में प्राकृतिक तरीकों से साबुन निर्माण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाना एवं प्राकृतिक उत्पादों के माध्यम से आजीविका के नए अवसर प्रदान करना था.

साबुन बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में ईडीसी (EDC) के सदस्य, कोलपुरवा, बेतला एवं पोखरी खुर्द से आए प्रतिभागियों के साथ-साथ “हुनर से रोजगार” कार्यक्रम से जुड़ी महिलाएं, वनरक्षी एवं अन्य ग्रामीण भी शामिल हुए. प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक सामग्री का उपयोग कर साबुन बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई.

add1

आय के नए अवसरों के प्रति बढ़ी जागरूकता

इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक रूप से साबुन निर्माण की विधि भी सिखाई गई. बेतला के ओपन ऑडिटोरियम में महिलाओं ने स्वयं हाथों से साबुन बनाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिससे उनकी समझ और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि हुई.

इस पहल से स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहन मिला तथा प्राकृतिक उत्पादों के माध्यम से आय के नए अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ी.

यह भी पढ़ें: पलामू में विहंगम योग का विशेष सत्संग, आध्यात्मिक ज्ञान पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *