जल्द ही संतरागाछी खाटीपुरा एक्सप्रेस का ठहराव पलामू और गढ़वा में होगा, रेलवे ने दी मंजूरी

Palamu : पलामू और गढ़वा के लोगों का राजस्थान जाने का सपना आसान होने जा रहा है. रेलवे बोर्ड ने साप्ताहिक ट्रेन...

Palamu :  पलामू और गढ़वा के लोगों का राजस्थान जाने का सपना आसान होने जा रहा है. रेलवे बोर्ड ने साप्ताहिक ट्रेन संतरागाछी खाटीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस (संख्या 18061/18062) के परिचालन को मंजूरी दे दी है. यह ट्रेन संतरागाछी और टाटानगर से खुलकर रांची, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, मिर्जापुर और प्रयागराज होते हुए जयपुर के खाटीपुरा स्टेशन तक जाएगी. इस सीधी रेल सेवा से पलामू और गढ़वा जिलों के लाखों नागरिकों को व्यापार और यात्रा में काफी सहूलियत होगी.

सांसद के प्रयासों से मिली मंजूरी

जानकारी हो कि सांसद विष्णु दयाल राम के कड़े प्रयासों के बाद ट्रेन को मंजूरी मिली है. सांसद ने इस ट्रेन के लिए लोकसभा में आवाज उठाई थी. उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र की जरूरतों को उनके सामने रखा था. सांसद ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री के प्रति आभार जताया है.

AlSO READ : NCRB 2024 रिपोर्ट : झारखंड में साइबर-ठगी और जालसाजी का विस्फोट, अपराध का नया चेहरा बना आर्थिक फ्रॉड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *