Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विधानसभा घेराव से पहले अचानक CM आवास घेरने पहुंचे भाजपाई, कई विधायक-नेता और कार्यकर्ता हिरासत में

Ranchi: JPSC के मुद्दे को लेकर एक तरफ छात्रों का आंदोलन जारी है. वहीं दूसरी तरफ BJP भी इस मामले में आक्रामक...

BJP workers

Ranchi: JPSC के मुद्दे को लेकर एक तरफ छात्रों का आंदोलन जारी है. वहीं दूसरी तरफ BJP भी इस मामले में आक्रामक दिखाई दे रही है. सोमवार को BJP के कई विधायक, नेता और कार्यकर्ता CM आवास का घेराव करने पहुंचे और CM आवास के पास प्रदर्शन किया. इस दौरान JPSC परीक्षा को रद्द करने और CBI जांच की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया.

इस के बाद पुलिस ने BJP के कई विधायकों, पूर्व विधायकों, नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भेज दिया है. दरअसल, BJP का यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित नहीं था. विधानसभा घेराव से पहले अचानक बीजेपी के कई विधायक CM आवास घेराव करने पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया.

यह भी पढ़ें: झारखंड मौसम अपडेट: आज झमाझम बारिश के आसार, रांची-धनबाद समेत 13 जिलों में अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *