डीसी मेघा भारद्वाज ने पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, संबंधित पदाधिकारी को दिए कई निर्देश

Pakur:डीसी मेघा भारद्वाज ने गुरुवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हिरणपुर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में...

Pakur:डीसी मेघा भारद्वाज ने गुरुवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हिरणपुर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रावास व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया.निरीक्षण के क्रम में डीसी ने चल रहे हिंदी एवं भूगोल की कक्षाओं का अवलोकन किया तथा छात्राओं से पढ़ाई से संबंधित जानकारी प्राप्त की. उन्होंने विद्यालय में संचालित कक्षाओं के समय एवं विषयवार पढ़ाई की जानकारी लेते हुए विद्यालय प्रबंधन से टाइम टेबल के संबंध में पूछताछ की.टाइम टेबल प्रदर्शित नहीं पाए जाने पर उन्होंने सभी कक्षाओं के लिए व्यवस्थित टाइम टेबल तैयार कर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया.

आवश्यक कारवाई करने का दिया निर्देश 

उपायुक्त ने विद्यालय में स्थापित स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब खराब पाए गए, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया, ताकि छात्राओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके. इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी की समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

AlsoRead:कोडरमा में दिनदहाड़े ठगी, वृद्ध महिला से उतरवाया सोने का जेवर

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *