Click Here
Click Here
Click Here

झामुमो नेता सन्नी शुक्ला के ट्वीट पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पलामू उपायुक्त को तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने का कड़ा निर्देश दिया

Palamu : रजवाडीह पंचायत स्थित बड़कागांव में पिछले 22 दिनों से जारी बिजली का संकट अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के...

Palamu : रजवाडीह पंचायत स्थित बड़कागांव में पिछले 22 दिनों से जारी बिजली का संकट अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद खत्म होने जा रहा है, झामुमो नेता सन्नी शुक्ला के ट्वीट पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पलामू उपायुक्त को तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने का कड़ा निर्देश दिया है, इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे आम जनता की शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाएं और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो.

भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली के गुजरा 

​भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली के गुजर-बसर कर रहे बड़कागांव के 150 परिवारों की सुध लेते हुए मुख्यमंत्री ने विभागीय सुस्ती पर लगाम कसी है, ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के चक्कर काटकर हार मानने के बाद सोशल मीडिया का सहारा लिया था, जहां मुख्यमंत्री की त्वरित प्रतिक्रिया ने उन्हें बड़ी राहत पहुंचाई है, सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और इसे जनहित में एक संवेदनशील और प्रभावी फैसला बताया है.

Also Read : हजारीबाग में स्थानीय उद्योगों की समस्याओं पर मंथन, समाधान का मिला आश्वासन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *