Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्छेडीह पंचायत के ग्राम ताराटांड़ में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा दो बंद घरों में चोरी का असफल प्रयास किया गया. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कालेश्वर पासवान किसी कार्य से कोलकाता गए हुए हैं, जबकि दशरथ मोदी पिछले कई दिनों से चंदवारा में रह रहे थे. ऐसे में दोनों घरों के बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया. इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर कीमती सामान की तलाश में बक्से में रखे कपड़े और जरूरी चीजों को घर में बिखेर दिया.
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना के SI शांति भूषण कुमार अपने सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है. कुछ लोगों का कहना है की दशरथ मोदी के घर मे करीब 30 हजार रुपये नकद चोरी हो गये. हलांकि, नकदी और सामान चोरी की पुष्टि गृहस्वामी के आने के बाद ही हो पाएगी.

