SBI ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी: 25 और 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक

Hazaribagh : यदि आपका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, अपनी 16 सूत्रीय...

Hazaribagh : यदि आपका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, अपनी 16 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फेडरेशन ने आगामी 25 और 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, इस हड़ताल के कारण देश भर में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं.

5 दिनों तक ठप रहेगा कामकाज

मई महीने के अंतिम सप्ताह में छुट्टियों और हड़ताल के चलते लगातार 5 दिनों तक बैंकों में सामान्य कामकाज नहीं होगा, कैलेंडर के अनुसार बैंक बंदी का विवरण इस प्रकार है 23 मई: चौथा शनिवार (बैंक अवकाश), 24 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश), 25 मई: राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 26 मई: राष्ट्रव्यापी हड़ताल 27 मई: बकरीद (सार्वजनिक अवकाश).

क्यों हो रही है हड़ताल?

फेडरेशन के महासचिव एल. चंद्रशेखर ने बताया कि बैंक प्रबंधन के साथ कई दौर की बातचीत के बाद भी कर्मचारियों की जायज मांगों पर कोई समाधान नहीं निकला है, प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किए जाने के कारण अंततः हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा, उन्होंने ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए क्षमा मांगी है, लेकिन साथ ही इसे न्यायपूर्ण अधिकारों की लड़ाई बताया.

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:

नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत फंड मैनेजर बदलने का विकल्प देना, कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के लिए नई नियुक्तियां सुनिश्चित करना, स्थायी नौकरियों के निजीकरण और आउटसोर्सिंग पर रोक लगाना, 12वें द्विपक्षीय समझौते के बाद वेतन विसंगति और स्पेशल पे के मुद्दों को सुलझाना, बैंकों में सुरक्षा की कमी और कर्मचारी विरोधी नीतियों को वापस लेना। HRMS की खामियों को दूर करना और क्रॉस सेलिंग के नाम पर ‘मिस सेलिंग’ बंद करना.

ग्राहकों को सलाह

लगातार 5 दिनों की बंदी के कारण कैश की किल्लत और चेक क्लियरिंग जैसे कार्यों में देरी हो सकती है, ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य 23 मई से पहले निपटा लें, डिजिटल लेनदेन जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन शाखाओं से जुड़े काम प्रभावित रहेंगे.

Also Read : डिजिटल इंडिया को चिढ़ाती इटवा पत्थर की बदहाली: चुआं के गंदे पानी से बुझ रही आदिवासियों की प्यास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *