Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

CM हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर धीरज प्रसाद साहू ने दी शुभकामनाएं, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

Lohardaga: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके 51वें जन्मदिन...

Dhiraj Prasad Sahu
Dhiraj Prasad Sahu extends birthday wishes to CM Hemant Soren

Lohardaga: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके 51वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की. धीरज प्रसाद साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के विकास, सामाजिक न्याय और गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा.

पूर्व सांसद ने CM जन्मदिन की शुभकामनाएं 

उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी परंपराओं से है. इन मूल्यों के संरक्षण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास पर भी ध्यान देने की जरूरत है. धीरज प्रसाद साहू ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन प्रदान करें, ताकि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ झारखंड की जनता की सेवा करते रहें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन उनके जीवन में नई ऊर्जा, उपलब्धियां और जनसेवा के नए संकल्प लेकर आए. पूर्व सांसद ने एक बार फिर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और झारखंड की निरंतर प्रगति की कामना की.

ALSO READ: 51 साल के हुए झारखंड के CM हेमंत सोरेन, PM मोदी ने दी बधाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *