Click Here
Click Here
Click Here

थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों का सस्पेंड मामला: मंत्री इरफान अंसारी का बयान, कहा- ‘निलंबित करवा दिए’

Ranchi: बोकारो जिले में कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था....

Ranchi: बोकारो जिले में कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था. इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है. मंत्री ने बोकारो के सिवनडीह में लोगों के बीच खड़े होकर मोबाइल फोन स्पीकर पर घायल युवक आरिफ अंसारी से बात करते हुए कहा कि एसपी बोकारो नया आया है. सिविल सर्जन तुमसे मिलने जाएगा, चिंता मत करो, जिसने गलती की उसको सस्पेंड करवा दिया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस: तबादलों की शिकायतों के निपटारे के लिए एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में शिकायत कोषांग समिति का पुनर्गठन

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला चीरा चास थाना क्षेत्र में एक मई और चार मई को हुई मारपीट की घटनाओं से जुड़ा है. विवाद में हर्ष पांडेय और आरिफ अंसारी पक्ष आमने-सामने थे. इसी मामले में चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक मुंशी को लाइन हाजिर किया गया है. मंत्री इरफान अंसारी के बयान के बाद बोकारो में यह चर्चा शुरू हो गई है कि पुलिस अधिकारियों पर हुई कार्रवाई कहीं राजनीतिक दबाव का परिणाम तो नहीं. सार्वजनिक मंच से हमने सस्पेंड करवा दिया जैसे बयान ने प्रशासनिक निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 6 की मौत, 20 से अधिक घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *