Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: सूरजमल जैन डीएवी स्कूल में धूमधाम से मनी गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती

Chaibasa:स्थानीय सूरजमल जैन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की...

Chaibasa:स्थानीय सूरजमल जैन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई.

माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव टैगोर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इस अवसर पर संस्कृत शिक्षक जयंत कुमार पंडा द्वारा वैदिक हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया. वरिष्ठ शिक्षक चंद्रशेखर ने अपने संबोधन में टैगोर जी के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं उनके साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक महान कवि ही नहीं, बल्कि मानवता, प्रकृति और शिक्षा के सच्चे उपासक थे. उनके द्वारा रचित ‘जन गण मन’ आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाता है.

अंग्रेजी शिक्षक त्रिदेव विश्वास ने इस अवसर पर एक मधुर गीत की प्रस्तुति की. शिक्षिका सुवर्णा घोष ने टैगोर जी की जीवन यात्रा का संक्षिप्त वर्णन किया. बच्चियों द्वारा भी एक मधुर बंगाली गीत की प्रस्तुति दी गई. छात्रों ने टैगोर जी की कविताओं का सस्वर पाठ किया तथा उनके जीवन और दर्शन पर आधारित नाट्य मंचन भी प्रस्तुत किया गया. प्राचार्य ने कहा कि टैगोर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. उनकी शिक्षा पद्धति ‘शांतिनिकेतन’ प्रकृति के साथ जुड़कर सीखने की प्रेरणा देती है. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

AlsoRead:सरायकेला: जिला मुख्यालय में अलग विद्युत ग्रिड सब स्टेशन की जरूरत, नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने ऊर्जा विभाग को लिखा पत्र

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *