Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Palamu: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप रविवार की शाम सड़क हादसा हुआ. सड़क हादसे में एक महिला की मौत...

Palamu Accident
अस्पताल में मौजूद लोग

Palamu: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप रविवार की शाम सड़क हादसा हुआ. सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव निवासी नसीमा खातून के रूप में हुई है. वहीं घायल व्यक्ति की पहचान उसके पति अशरफ अंसारी के रूप में की गई है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार, नसीमा खातून और अशरफ अंसारी शाहपुर से अपने घर झाबर लौट रहे थे. इसी दौरान टोल प्लाजा के नजदीक अपना ढाबा के पास उनका वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसा इतना भीषण था कि नसीमा खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशरफ अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: मदर्स डे पर छलका एक मां का दर्द: “जिसे 9 महीने कोख में रखा, आज वही कहता है- मां से कोई मतलब नहीं”

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *