बारिश से अंदर ही अंदर खोखला हुआ पुल, एडरमहातू का ‘छिलका पुल’ बना खतरे की घंटी

Ranchi:सोनाहातू सड़क ऊपर से सामान्य दिखती है, लेकिन नीचे बहता पानी धीरे-धीरे उसकी सांसें खींच रहा है. सोनाहातू प्रखंड के जामुदाग से...

Ranchi:सोनाहातू सड़क ऊपर से सामान्य दिखती है, लेकिन नीचे बहता पानी धीरे-धीरे उसकी सांसें खींच रहा है. सोनाहातू प्रखंड के जामुदाग से डीह मोड़ होते हुए जाडेंया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर एडरमहातू के समीप बना छिलका पुल अब लोगों के लिए डर का कारण बनता जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पुल के नीचे लगातार पानी का तेज बहाव होने से मिट्टी कटकर अंदर से हिस्सा खोखला हो गया है. ऊपर से वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन नीचे की जमीन कमजोर पड़ चुकी है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

यह सड़क केवल आवागमन का रास्ता नहीं, बल्कि कई गांवों की जीवनरेखा मानी जाती है. रोजाना स्कूली बच्चे, किसान, मरीज और छोटे व्यापारी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं. बरसात शुरू होने से पहले पुल की बिगड़ती हालत ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. मामले को गंभीर मानते हुए पंचायत की मुखिया श्रीमती सरिता देवी ने विभागीय अधिकारियों से स्थल निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पुल की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है और किसी दुर्घटना का इंतजार करना प्रशासनिक लापरवाही होगी. ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ पुल की मरम्मत का मामला नहीं, बल्कि दर्जनों गांवों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है. लोगों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग, तकनीकी जांच और स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आने वाले दिनों में कोई अप्रिय घटना न हो.

AlsoRead:पंजाब में बंधुआ मजदूरी के जाल से खूंटी परिवार की वापसी, AHTU की कार्रवाई से मिली नई जिंदगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *