Ranchi: रांची-लोधमा रोड में एक अनियंत्रित हाईवा पलट गया है. हालांकि इस हाईवा के पलटने से कोई हताहत की सूचना नहीं है. बताया जाता है कि आज दोपहर में यह हाईवा अनियंत्रित हुआ और पलट गया.
चालक ने कूदकर बचाई जान
इस हाईवा में ईंट लदा हुआ था. वहीं हाईवा चालक अपनी जान बचाकर कूद गया. हादसे के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया.

Also Read: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने CM को लिखा पत्र, श्वेत पत्र और CBI जांच की मांग
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
हाईवा के पलटने के बाद आसपास के लोगों ने इस मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दी है. फिलहाल काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
