Click Here
Click Here
Click Here

Ex CM चंपाई सोरेन के नेतृत्व में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा ने बोकारो में निकाली रैली, राज्य सरकार पर तीखा हमला

Bokaro: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में बोकारो में बिजली और पानी की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा...

Bokaro: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में बोकारो में बिजली और पानी की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा चास चेक पोस्ट से जिला उपायुक्त कार्यालय तक सोमवार को आक्रोश रैली निकाली गई. रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. रैली को संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. कहा कि वर्तमान सरकार कामचोर और कंजूस साबित हो रही है. कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने अधिक टिप्पणी करने से मना कर दिया.

उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों की बुनियादी जरूरत बिजली और पानी उपलब्ध कराने में विफल रही है. केंद्र सरकार द्वारा राज्य को पर्याप्त राशि और सुविधाएं दी जा रही हैं, इसके बावजूद राज्य सरकार आम नागरिकों तक इनका लाभ पहुंचाने में असफल है. कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमराई हुई है और सभी व्यवस्थाएं अव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं.

भाजपा अनुशासित पार्टी 

पश्चिम बंगाल की तरह किसी अन्य दल से आए जमीनी नेता को झारखंड में मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ा संगठन है.,अनुशासित पार्टी है. यहां सभी निर्णय सामूहिक विचार-विमर्श के बाद लिए जाते हैं. इस विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं है. वहीं, आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के सवाल पर उन्होंने प्रतिउत्तर देने से मना कर दिया.

AlsoRead:सरायकेला: डीसी की अध्यक्षता में जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, ड्राई क्षेत्रों में प्राथमिकता से पानी पहुंचाने के निर्देश

add1

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *