Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: डीसी की अध्यक्षता में जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, ड्राई क्षेत्रों में प्राथमिकता से पानी पहुंचाने के निर्देश

Seraikela : समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित...

Seraikela : समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई, बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की गहन समीक्षा की गई.

खराब चापाकल-जलमीनार की होगी मरम्मत:

उपायुक्त ने खराब चापाकलों, जलमीनारों एवं बंद पड़ी पेयजल योजनाओं को चिन्हित कर शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि ड्राई क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल आपूर्ति सुविधा बहाल की जाए ताकि गर्मी में आमजन को पानी की किल्लत न हो.

शिकायतों का समयबद्ध निपटारा

बैठक में पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया गया, उपायुक्त ने कहा कि छूटे हुए सभी ग्राम एवं टोलों को नल-जल योजना से आच्छादित कर हर घर तक पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए, बैठक में जल जीवन मिशन (JJM), सिंगल विलेज स्कीम (SVM), मल्टी विलेज स्कीम समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, उपायुक्त ने वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया ताकि किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट न हो, बैठक में डीडीसी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सभी बीडीओ, सीओ और संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित, माध्यमिक एवं इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन से गुमला ने राज्य में लहराया परचम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *