Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य एवं योग शिविर, 52 बच्चों की हुई जांच

Saraikela: उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा आयुरविद्या कार्यक्रम के तहत विद्यालयों एवं ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य एवं योग...

Saraikela: उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा आयुरविद्या कार्यक्रम के तहत विद्यालयों एवं ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य एवं योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को आमदा-डुमरा क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पदमपुर में स्वास्थ्य एवं वेलनेस शिविर लगाया गया.

52 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (ACHO) डॉ. गजाला परवीन ने कुल 52 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया. जांच के बाद आवश्यकता अनुसार बच्चों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया.

Also Read: हाईकोर्ट ने पेसा नियमावली मामले में सरकार को दिया जवाब दाखिल करने का निर्देश

योग सत्र के जरिए बच्चों को किया जागरूक

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक प्रेमाशीष महतो द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच योग वेलनेस सत्र का आयोजन किया गया. सत्र के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूक किया गया. योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई.

योग मित्रों को वितरित किए गए टी-शर्ट और बैज

कार्यक्रम के दौरान 5 योग मित्रों के बीच टी-शर्ट, कैप एवं बैज का वितरण किया गया. आयुष विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. विभाग का लक्ष्य छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *