Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा :तीन इंटर स्टेट स्मगलर भारी मात्रा में गांजा और तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Simdega: सिमडेगा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस...

Simdega: सिमडेगा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में गांजा, तीन पिस्टल, जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद किए हैं. यह कार्रवाई सिमडेगा जिले के रास्ते हो रही गांजा तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई.

गुप्त सूचना के आधार पर बनी विशेष टीम

मामले की जानकारी देते हुए सिमडेगा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के बालांगीर से एक स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा की बड़ी खेप लेकर कुछ अपराधी सिमडेगा के रास्ते बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं. सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह और एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया.

Also Read : हाईकोर्ट ने पेसा नियमावली मामले में सरकार को दिया जवाब दाखिल करने का निर्देश

टुकूपानी के पास हुई कार्रवाई

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी के पास दो संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली. इस दौरान दुर्गेश कुमार सिंह और दीपेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा करीब 43 किलो गांजा बरामद किया गया.

पूछताछ में सामने आया गिरोह का नेटवर्क

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों अभिषेक रॉय और उछवा प्रधान को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार अभिषेक रॉय दूसरी गाड़ी से गांजा लदी वाहन को स्कॉर्ट कर रहा था. उसके पास से दो पिस्टल और दो मैगजीन बरामद किए गए. वहीं उछवा प्रधान बालांगीर में गांजा उपलब्ध कराने का काम करता था. पुलिस ने बताया कि तस्कर गांजा की खेप बिहार और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने की तैयारी में थे. सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *