Jamshedpur: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसुडीह थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने खरीपाड़ा-जादुगोड़ा मार्ग पर छापेमारी कर *510 ग्राम गांजा* के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा से जादुगोड़ा जाने वाले रास्ते में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी के दौरान संदिग्ध गतिविधि में शामिल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. In
आगे की जांच जारी
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के गांजा की खरीद-बिक्री से जुड़े होने की जानकारी मिली है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था. इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. सिटी एसपी ने बताया कि शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री नके खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. नशे के नेटवर्क की पहचान कर उससे जुड़े सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.
क्या कहा सिटी एसपी ने
परसुडीह पुलिस को सूचना मिली थी कि खखरीपाड़ा-जादुगोड़ा मार्ग पर गांजा की खरीद-बिक्री हो रही है. छापेमारी में 510 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.”पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
ALSO READ : रांची में छात्रों का भारी बवाल, पुलिस के पास प्रोटोकॉल के तहत अंतिम विकल्प के रूप में हवाई फायरिंग का विकल्प
