रांची पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ा प्रहार, 2 महीनों में 114 चालक धराए

Ranchi: शहर की सड़कों पर नशा करके वाहन चलाने वालों के कारण आम जनता को होने वाली परेशानियों और सड़क दुर्घटनाओं के...

Ranchi: शहर की सड़कों पर नशा करके वाहन चलाने वालों के कारण आम जनता को होने वाली परेशानियों और सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए रांची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष ड्रंकन ड्राइविंग अभियान के तहत पिछले दो महीनों में सैकड़ों वाहनों की जांच की गई और दर्जनों चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई है.

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर औचक जांच 

पुलिस को शहरी क्षेत्र में लगातार यह शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चलाते हैं, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ जाती है. एक विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर औचक निरीक्षण कर रही है. पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान में भारी सफलता मिली है. पुलिस ने 4,973 वाहनों का जांच किया, जिनमें 114 चालक नशे की हालत में थे.

Read Also: वोटर लिस्ट की हर गड़बड़ी पर नजर रखेगी कांग्रेस, महागामा में कार्यकर्ताओं को मिला बूथ स्तर पर जिम्मा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *