Godda: महागामा विधानसभा क्षेत्र के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सीमानपुर पंचायत के खिरौंधी गांव में कांग्रेस द्वारा आयोजित BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण शिविर में लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए.
मतदाता अधिकारों की सुरक्षा पर दिया गया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार की मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है और किसी भी पात्र नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से न कटे.

Read Also: गिरिडीह: अवैध पत्थर खनन पर प्रशासन की सख्ती, चलाया छापेमारी अभियान, ट्रैक्टर और कंप्रेसर मशीन जब्त
नए मतदाताओं का नाम जोड़ने पर फोकस
उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने, नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने और सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारने में लोगों की मदद करने की अपील की. दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि देश के कई हिस्सों से मतदाता सूची में नाम हटाने की शिकायतें सामने आई हैं, इसलिए झारखंड में विशेष सतर्कता और मजबूत निगरानी जरूरी है.
Read Also: अब पहाड़ और नदियों को बचाने की लड़ाई, जमशेदपुर से उठेगी देशव्यापी आवाज
SIR प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी
प्रशिक्षण शिविर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यकर्ताओं को बताया गया कि किस तरह समय रहते आवेदन, सत्यापन और निगरानी के जरिए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की जा सकती है. कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का अभियान बताया.
